0
एक छोटी कथा
एक अमीर परिवार की महिला साडी की दुकान पर जाकर कहती है क़ि हल्की साडी बताओ।मेरे लड़के की शादी है और मुझे कामवाली बाई को देनी है।महिला साडी लेकर चल जाती है।
कुछ समय के बाद कामवाली बाई साडी की दुकान पर आकर कहती है कि महँगी साडी बताओ।मेरी मालकिन के लड़के की शादी है और मुझे उन्हें भेंट देनी है।
"कल स्कूल में एक बच्चे से उसकी क्लास टीचर ने पूछा कि,,:-
"गांव" और "शहर"में क्या अन्तर है ....??
"बहुत सुन्दर उत्तर दिया उसने,,!
"इतना ही अन्तर है कि गांव में,
"कुत्ते आवारा घूमते हैं,"और गौमाता पाली जाती है,,!
और,"शहर में कुत्ता पाला जाता है, और गौमाता आवारा घुमती हैं,,!!!
















0आपको यह पोस्ट कैसी लगी..............? नीचे इसके बारे में टिपण्णी अवश्य करे। "धन्यवाद"